जैन मंदिर में बही श्रद्धा व समर्पण का अविरल धारा
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बही। विशेष विधान एवं पूजन का आयोजन किया गया। मंत्रों की गूंज और धूप-दीप की सुगंध ने पूरे वातावरण को अलौकिक आनंद से भर दिया। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा। विधान के दौरान भक्तों ने भावपूर्ण तरीके से प्रभु की आराधना की। भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गईं। श्रद्धा और समर्पण का खूबसूरत संगम देखने को मिला। मंदिर के मंत्री आलोक जैन बताया कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी आत्मा को शुद्ध करते हैं, बल्कि समाज में परस्पर प्रेम और वात्सल्य की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन मंगल आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संदीप जैन, रचित जैन, पीयूष, अनीता, मोना, जूली आदि लोग मौजूद रहे।
जैन मंदिर में बही श्रद्धा व समर्पण का अविरल धारा
जैन मंदिर में बही श्रद्धा व समर्पण का अविरल धारा