लखनऊ। मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोमवार को आलमबाग स्थित वन स्टॉप सेंटर में विशेष कन्या पूजन किया गया। इसमें नौ देवियों के स्वरुपों के जरिये अलग-अलग सांविधानिक संदेश दिए गए। सभी बालिकाओं का विधि-विधान से कन्या पूजन कर पढ़ाई संबंधी उपहार दिए गए।