लखनऊ। गोमतीनगर स्थित विभूतिखंड मार्केट में पुलिस चौकी के पास भंडारे का आयोजन किया गया। अपर जिला जज संदीप तिवारी की मौजूदगी मेें मां दुर्गा की वंदना, भगवान श्रीराम के पूजन, हवन और आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मौजूद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान साहित्यकार हरिओम शर्मा हरि, इंजीनियर मनुज शर्मा, राजेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।