फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, मां और बहन ने वापस आकर देखा तो झूलती मिली लाश

Wed, 04 Jan 2023 04:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सरोजनीनगर में एक छात्रा ने घरवालों की नामौजूदगी में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मृतक सपना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में कक्षा 11 की एक छात्रा ने घरवालों की नामौजूदगी में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका परिवार सरोजनी नगर के यूपी पैलेस में किराए के मकान में रह कर अपना जीवन यापन कर रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार शाम लगभग 6 बजे जब उसका भाई, मां व बहन बाजार सामान खरीदने के लिए गए हुई थे तब छात्रा सपना (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

छात्रा के भाई अनुज ने बताया उसकी बहन दूसरे के घरों में काम करती थी। मंगलवार शाम वह अपनी मां मनोरमा व छोटी बहन के साथ बाजार सामान खरीदने गया था। इसी बीच मौका देख कर उसने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

वापस लौटने पर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो उसे लटकता पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें