राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में कक्षा 11 की एक छात्रा ने घरवालों की नामौजूदगी में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका परिवार सरोजनी नगर के यूपी पैलेस में किराए के मकान में रह कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
मंगलवार शाम लगभग 6 बजे जब उसका भाई, मां व बहन बाजार सामान खरीदने के लिए गए हुई थे तब छात्रा सपना (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी।
छात्रा के भाई अनुज ने बताया उसकी बहन दूसरे के घरों में काम करती थी। मंगलवार शाम वह अपनी मां मनोरमा व छोटी बहन के साथ बाजार सामान खरीदने गया था। इसी बीच मौका देख कर उसने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
वापस लौटने पर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो उसे लटकता पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।