फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: गुमशुदा बच्चे की गला घोंट कर हत्या, पड़ोस के घर से बरामद हुआ शव

Thu, 18 May 2023 10:44 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)

सार

लालगंज के एक गांव में एक बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्चा बुधवार सुबह खेलने के लिए निकला था। उसका शव पड़ोस के घर में बरामद हुआ है।
विज्ञापन
घटना से परेशान परिवारीजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव में बुधवार की सुबह लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे का शव पुलिस ने घर से महज 50 मीटर दूरी पर पड़ोस के ही एक घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं पुलिस हत्यारोपित पड़ोस के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मृतक सानिध्य उर्फ आयुष तिवारी (10) पुत्र संतोष तिवारी निवासी गजबासौदा जिला विदिशा, मध्य प्रदेश एक सप्ताह पहले अपनी मां रूपाली तिवारी के साथ अपने नाना कृष्ण कुमार उर्फ पुत्तू मिश्रा के घर सैमसी आया था। बुधवार को सुबह नौ बजे खेलने की बात कहकर घर से निकला जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू की। देर रात पुलिस के घरों की तलाशी भी ली। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की और बाद में बच्चे के शव को पड़ोस के ही गंगाशरण मिश्रा के सुनसान घर से बरामद कर लिया। बच्चे की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई थी। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे मिले।
विज्ञापन


हत्या आरोपियों ने बच्चे के मुंह पर अंडरवियर बांध रखा था। हादसे के बाद मां रूपाली, पिता संतोष, नानी शशि मिश्रा और नाना कृष्ण कुमार मिश्रा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि गांव के ही युवक आशुतोष अवस्थी को हिरासत में लिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें