फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश में चबूतरे की दीवार गिरी, दबकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
चबूतरे की इसी दीवार के गिरने से हुई बच्चे की माैत।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद इलाके के ईशु खेड़ा गांव में रविवार दोपहर तेज बारिश और आंधी के दौरान चार फीट के चबूतरे की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर नौ वर्षीय अनमोल की मौत हो गई।अनमोल के पिता सुरेश ने बताया कि आंधी आने पर बेटा आम के बाग से घर लौटा था। तेज बारिश के कारण घर के अंदर का पानी पाइप से बाहर नहीं जा रहा था। उन्होंने बेटे को पाइप से कचरा निकालने के लिए बाहर भेजा। अनमोल चबूतरे के नीचे बैठकर पाइप का कचरा निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक चबूतरे की दीवार ढह गई और अनमोल मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे मलबे से निकालकर सीएचसी माल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि अनमोल ग्राम पंचायत गोपालपुर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। पिता सुरेश मजदूरी करते हैं। परिवार में मां रामेश्वरी, भाई रवि, चार बहन शैलेंद्री, शिवानी, वंदना व अंशिका हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें