फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टैक्सी चालक से लूट के मामले की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Oct 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कार टैक्सी चालक के साथ हुई लूट की घटना के मामले में सरोजनीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। मूल रूप से उन्नाव के अचलगंज और वर्तमान में गौरी-बिजनौर रोड स्थित सीआरपीएफ गेट नंबर-2 के पास रहने वाले रोहित कुमार के मुताबिक वह कैब चलाकर जीवन-यापन करते हैं। उनका कहना है कि 29 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह थाना पीजीआई के सामने सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक आए और एयरपोर्ट जाने के लिए 800 रुपये किराये पर गाड़ी बुक की। रोहित के मुताबिक चारबाग स्टेशन पर थोड़ी देर रुकने के बाद दोनों युवक टैक्सी से एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक पिला दी। एयरपोर्ट मोड़ पर पहुंचते ही पीड़ित चालक बेहोश हो गया। होश आने पर उन्होंने खुद को दरोगाखेड़ा के पास सड़क किनारे पाया। उनकी कार, दो मोबाइल फोन और करीब पांच हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें