भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक की ओर बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोतीनगर में शनिवार को ''
लखनऊ। भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक की ओर बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोतीनगर में शनिवार को ''भारतीय संस्कृति के विविध रंग'' कार्यक्रम हुआ। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब आदि प्रदेशों की संस्कृति देखने को मिली। अलग-अलग राज्यों के परिधान पहनने की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सुमन कन्नौजिया प्रथम, कल्पना गौतम द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रहीं। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्र, मंजुला यादव, अंजलि पटेल आदि लोग मौजूद रहे।