फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौके पर ही हो गई मौत

Sun, 21 May 2023 05:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के फखरपुर में हुए एक भीषण हादसे में एक तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मार्ग पर खड़े ट्रक में रविवार सुबह एक बाइक सवार युवक पीछे से जा घुसा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर ग्राम पंचायत के मजरा चिकवापुरवा निवासी नसीब अहमद (40)  बाइक से रविवार सुबह जा रहा था। हाईवे पर लालपुर मोड़ के निकट एक ट्रक खड़ा था जिसमें पीछे से बाइक सवार जा घुसा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें - यहां हैं खास इंतजाम: बैंकों की 905 शाखाओं में बदलें 2000 रुपये के नोट, बुजुर्गों, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोटबंदी के बाद छोटे नोट घटे, बढ़ गए सिक्के; सौ के नोट की छपाई में भारी कमी, पचासा बढ़ा


प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें