लखनऊ। राजभवन कॉलोनी स्थित सीएसआई में बुधवार को जुडेशरी रंगोली क्लब ने हरियाली तीज का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब की महिला सदस्यों ने सावन के मनमोहक गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने सजे हुए झूले का भी भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सचिव गजाला फारूक, ममता, शोभा, मालती, नसरीन, आराधना, अर्चना, इंदु, माधुलिका, अनिता, चंद्रा माला आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
तीज में दिखी सावन की खूबसूरत झलक
तीज में दिखी सावन की खूबसूरत झलक