100 बेड का अस्पताल तैयार, आठ डिस्पेंसरी भी बनाई गई
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के वार्षिक सम्मेलन जंबूरी के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि डिफेंस एक्सपो में 100 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। इसमें 50 बेड पुरुष व 50 बेड महिला के रहेंगे। इसके अलावा आठ डिस्पेंसरी बनेंगी। जो दिन में ही सक्रिय रहेंगी। अस्पताल संचालन के लिए फिजिशियन, सर्जन व आर्थोपैडिक समेत करीब 50 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा नर्स, टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट की संख्या करीब 100 रखी गई है। तीन पाली में ड्यूटी लगाई जा रही है। अस्पताल में एक पाली में आठ डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसमें चार विशेषज्ञ रहेंगे व चार एमबीबीएस डॉक्टर होंगे। दो फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन समेत अन्य पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
100 बेड का अस्पताल तैयार, आठ डिस्पेंसरी भी बनाई गई
100 बेड का अस्पताल तैयार, आठ डिस्पेंसरी भी बनाई गई