फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि की सभी मेस की जांच करेगी 10 सदस्यीय समिति

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में संचालित मेस की व्यवस्था सुधारने के लिए विवि प्रशासन ने 10 सदस्यीय समिति गठित की है। कुलपति के आदेश पर गठित समिति को सभी मेस का समय-समय पर निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में प्रो. आशुतोष शुक्ला, प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रो. राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. अच्युत कुमार सिंह, प्रो. अलका पांडेय, प्रो. मनोज शर्मा, प्रो. हिमांशु सेन, प्रो. मनोजेंद्र शर्मा, प्रो. श्रुति और डॉ. इरशाद कुरैशी को शामिल किया गया है। समिति में विभिन्न विभागों के शिक्षकों को रखा गया है। आदेश के मुताबिक, समिति सभी मेस का समय-समय पर निरीक्षण करेगी। इसके बाद साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कर मेस की व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक सुझावों के साथ कुलपति के समक्ष प्रस्तुत करेगी। यह आदेश कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें