शासन ने प्रांतीय प्रशासनिक सेवा के 96 वरिष्ठ अधिकारियों को 8900 रुपये ग्रेड पे में पदोन्नति दे दी है।
सरकार ने इनकी पदोन्नति के लिए ही पिछले दिनों इस ग्रेड पे में 30 अतिरिक्त पदों का सृजन किया था।
पद कम होने के कारण इन अधिकारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही थी। अब ये अधिकारी शासन में विशेष सचिव व जिले में सीडीओ व उसके समकक्ष पदों पर नियुक्त हो सकेंगे।
वहीं, वर्ष 2012 में चयनित 24 पीसीएस अब तक प्रशिक्षु एसडीएम के रूप में तैनात थे। अब इन्हें मनपसंद जिलों में एसडीएम के पद पर तैनाती दे दी गई है।