लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित एक सभागार में मंगलवार को कंसर्न्ड थिएटर की ओर से एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में साहित्य, रंगमंच, विज्ञान, चिकित्सा, विधि और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 93 विभूतियों को सम्मानित किया गया। संस्था का सर्वोच्च ''प्रेरणा सम्मान 2025'' इस साल वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना को, कृषि वैज्ञानिक प्रो. अनामिका तिवारी (जबलपुर), शिक्षाविद् डॉ. अर्चना भटनागर, अधिवक्ता अवधेश पांडेय, युगल कलाकार अमित मुखर्जी और संध्या मुखर्जी, समाजसेवी संजय जिंदल, शिक्षाविद् डॉ. देवेंद्र प्रताप बहादुर श्रीवास्तव और आलोक पांडेय को दिया गया। स्मारिका और ‘भावामृत’ साझा काव्य संग्रह का विमोचन भी हुआ। समाजसेविका रेनुका बिसारिया का 84वां जन्मदिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक सुशील कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी रहे। संयोजन प्रो. उषा सिन्हा, अध्यक्षता आचार्य विश्वव्रत शास्त्री व संचालन अनुपम बिसारिया ने किया।
शहर की 93 विभूतियां सम्मानित
शहर की 93 विभूतियां सम्मानित