फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से गैरहाजिर दस कर्मियों पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगरीय निकाय चुनाव के लिए शनिवार को किसान पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशिक्षण से नदारद तीन पीठासीन अधिकारी तथा सात मतदान अधिकारी प्रथम पर केस दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में 298-298 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को बुलाया गया था। प्रथम पाली में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण से पीठासीन अधिकारी प्रधानाध्यापक हुजूरपुर जय प्रकाश मिश्रा, नवाबगंज किशोरी लाल व मिहींपुरवा के खलील अहमद अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में मतदान अधिकारी प्रथम के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से मतदान अधिकारी प्रथम पंचायत कार्यालय के शोएब अहमद, सिंचाई विभाग के इंद्रदेव, पीडब्लूडी के दुर्गा प्रसाद कश्यप, सहायक अध्यापक बलहा प्रमोद कुमार विश्वकर्मा व अरविंद सिंह कुशवाहा, सहायक अध्यापक कैसरगंज रिचा मिश्रा तथा सहायक अध्यापक विशेश्वरगंज जमालुद्दीन अनुपस्थित रहे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था व जिला विकास अधिकारी ओपी आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी अजय दीप सिंह के निर्देश पर प्रशिक्षण से अनुपस्थित पाये गये सभी मतदान कर्मियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धाराओं में कठोर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें