तालाब में डूबकर बच्ची की मौत
लंलिया (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव के मजरा गोड़वा में तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गोड़वा निवासी बरकत अली ने गुरुवार को बताया कि उसकी पुत्री सरीफुनिशां (11) बकरी चराने गई थी। अचानक पैर फिसलने से सरीफुनिशां तालाब के गहरे पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने के बाद किसी तरह ग्रामीणों ने बच्ची का शव तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान और हलका लेखपाल ने पंचनामा कराकर आम सहमति से शव का दाह संस्कार करा दिया।