फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 91 साल की बुजुर्ग महिला ने जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की 91 साल की महिला ने कोरोना को मात दे दी है। शुक्रवार देर शाम उन्हें पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया। राजधानी में अब तक पाए गए मरीजों में वे सबसे उम्रदराज मरीज हैं। उनका बेटा और बहू दोनों डॉक्टर हैं। लालबाग के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 30 अप्रैल को पॉजिटिव पाई गई 91 साल की महिला को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इन्हें सांस लेने में तकलीफ  थी, निमोनिया भी था। डायबिटीज के साथ अन्य कई समस्याएं थीं। अधिक उम्र होने की वजह से इन्हें करीब एक हफ्ते तक लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। सुधार होने पर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। आईसीयू प्रभारी डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी मरीज का आत्मविश्वास बना रहा। पूरी टीम के प्रयास से 23 दिन बाद महिला को शुक्रवार को सकुशल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें