लखनऊ। यात्रा कराने का झांसा देकर ठग ने महिला से 91 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अहिमामऊ के स्मृति बिहार निवासी पूजा सिंह के मुताबिक मूल रूप से बलिया का रमेश यादव अलखनंदा अपार्टमेंट में रहता है। आरोप लगाया कि टूर पैकेज के बहाने उसने 1.40 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद वह टरकाने लगा। आरोपी ने किस्तों में 49 हजार रुपये लौटाए। बाकी रकम वापस करने से मना कर रहा है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।