फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वामी रामदेव से इलाज कराने के नाम पर 91 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में रिश्ता सेलिब्रिटी ग्रींस अपार्टमेंट निवासी कारोबारी कमलेश कुमार गुप्ता ने साइबर क्राइम थाने में 91 हजार रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक पिछले माह उनके पास कॉल करने वाले ने योग ग्राम पतांजलि हरिद्वार से आचार्य विशाल वर्मा बनकर कहा कि योगपीठ में इलाज कराने पर 15 प्रतिशत की छूट मिल रही है। कहा कि स्वामी रामदेव व आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण उपचार करेंगे। इस पर कमलेश ने दो लोगों के इलाज के लिए 91 हजार रुपये बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि 25 जुलाई को जब उन्होंने आचार्य से संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें