फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि में बीटेक की 90 फीसदी सीटें आवंटित

विज्ञापन
पुनर्वास विवि
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीटेक पाठ्यक्रमों की लगभग 90 फीसदी सीटें आवंटित हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसिलिंग (यूपीटीएसी-2026) के तीसरे चरण के नतीजों के बाद यह आवंटन हुआ है। कुल 264 स्वीकृत सीटों में से 231 सीटों पर आवंटन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रवक्ता यशवंत वीरोदय के अनुसार, यूपीटीएसी के चौथे चरण की काउंसिलिंग के बाद आवंटित सीटों वाले अभ्यर्थियों को 4 से 7 अगस्त तक विश्वविद्यालय परिसर में रिपोर्टिंग करनी होगी। उन्हें मूल प्रमाण-पत्र, आवश्यक दस्तावेज और शुल्क रसीद साथ लानी होगी। विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट dsmru.up.nic.in पर उपलब्ध हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो यूपीटीएसी-2026 काउंसिलिंग का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, वे जेईई मेन -2026 स्कोरकार्ड के आधार पर चार अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें