फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट के नाम पर सैन्यकर्मी की पत्नी से नौ लाख ऐंठे

Mon, 12 May 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्लॉट के नाम पर सैन्यकर्मी की पत्नी से नौ लाख ऐंठे
विज्ञापन
मोहनलालगंज। एचके इंफ्रा विजन प्रा.लि. के मालिक प्रमोद उपाध्याय और निदेशक विनोद उपाध्याय के खिलाफ पुलिस ने रविवार को प्लॉट के नाम पर ठगी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के आदेश पर कार्रवाई की है। बिल्डर भाइयों ने बिहार के छपरा निवासी सैन्यकर्मी धीरज सिंह की पत्नी सोनी से नौ लाख ऐंठे थे। सोनी के मुताबिक पति सेना में नायक हैं। मार्च 2017 में उनका संपर्क प्रमोद व विनोद से संपर्क हुआ था। दोनों ने उन्हें अपनी प्लॉटिंग साइट का नक्शा दिखाया था। इस पर सोनी ने प्लॉट बुक किया था। बाद में पता चला कि नक्शा फर्जी था। इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें