बैंक मैनेजर के मकान में नौ लाख की चोरी
सरोजनीनगर। बंथरा की पारस विहार कॉलोनी निवासी बैंक मैनेजर राजीव आनंद गुप्ता के मकान से बुधवार को चोर छह लाख के जेवर और तीन लाख नकदी ले गए। राजीव कोटक बैंक की आशियाना शाखा में मैनेजर हैं। उनके मुताबिक बुधवार शाम वह मां व पिता के साथ भतीजे के जन्मदिन समारोह में गोमतीनगर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा होने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखे हैं। जांच चल रही है।