फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीना बनीं रमवापुर गांव की कोटेदार
विज्ञापन


रिसियामोड़ (बहराइच)। रमवापुर गांव में रविवार को खुली बैठक के दौरान गहमागहमी के बीच कोटे की दुकान का चयन हुआ। इसमें दो महिलाएं कोटेदार के लिए आवेदक थीं, जिसमें मीना पत्नी विशाल ने सर्वाधिक मत हासिल किए। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। रिसिया विकास खंड अंतर्गत रमवापुर गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार चुनाव अधिकारी रहे। इस दौरान रिसिया थाने की पुलिस भी मौजूद रही। कोटेदार के लिए गांव निवासी मीना देवी पत्नी विशाल व मीना देवी पत्नी रक्षाराम ने परचा भरा। मीना देवी पत्नी विशाल को 239 वोट मिले, जबकि मीना देवी पत्नी रक्षाराम 224 मत ही हासिल कर सकीं। खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव जीतीं मीना देवी पत्नी विशाल को कोटेदार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें