फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 80 वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मानित

विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में बुधवार को आयोजित समारोह में सम्मानित अधिवक्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। अधिवक्ता न हों तो पीड़ितों, गरीबों को न्यान न मिल सके। कानून का राज कायम है तो इसमें अधिवक्ता समाज का अहम योगदान है। वस्तु एवं सेवाकर अपीलीय अधिकरण के न्यायिक सदस्य संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सम्मान समारोह व तहरी भोज में ये बातें कहीं। गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वस्तु एवं सेवाकर अपीलीय अधिकरण के न्यायिक सदस्य नरेंद्र कुमार और अध्यक्ष राज्य कर अधिकरण लखनऊ रमेश चंद्र मौजूद रहे। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल नारायण मल्होत्रा, जगदीश कुमार, अशोक श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह सहित वकालत में 25 से 50 वर्ष तक गुजारने वाले 80 अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। महामंत्री शिवकुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें