लखनऊ। श्री चित्रगुप्त सेवा समिति ट्रस्ट राजाजीपुरम के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का रविवार को समापन हो गया। 80 मरीजों का परीक्षण किया गया। निजी लैब से इनकी खून की निशुल्क जांच कराई गई। शिविर में डॉ. शोएब अनवर, डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. सीपी श्रीवास्तव, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. आरके. श्रीवास्तव मौजूद थे।