लखनऊ। विश्व समाज कार्य दिवस के माैके पर मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. अरविंद मोहन और विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश द्विवेदी ने सामाजिक जिम्मेदारी व सेवा भावना पर जोर दिया। शिविर में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 72 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में प्रो रूपेश कुमार, प्रो अमरेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।