फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के बेटे ने सिविल सर्विसेज में पाई 114वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति प्रो. जेएस संधू के पुत्र तेगवीर सिंह संधू का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के पुलिस संवर्ग में हो गया है। शुक्रवार को भारतीय संघ लोक सेवा आयोग के घोषित परिणाम में तेगवीर सिंह को 114वीं रैंक हासिल हुई है। तेगवीर सिंह संधू को यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त हुई है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीटेक किया है। कुलपति प्रो. जेएस संधू के बड़े पुत्र जसमीत सिंह वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कुलपति प्रो. जेएस संधू के पुत्र की सफलता पर कुलसचिव डॉ. पीके सिंह, अधिष्ठाता विक्रमा प्रसाद पांडेय, डॉ. केएन सिंह, डॉ. शकीला खान, डॉ. वीके सिंह, डॉ. आरके जोशी, डॉ. सुबोध कुमार पांडेय, डॉ प्रकाश सिंह समेत विश्वविद्यालय कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें