टिकैतनगर (बाराबंकी)। खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दो महिलाओं और एक बालिका सहित चार को जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने जख्मी महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया। हमले की खबर से आसपास के ग्रामीणों में खौफ है। मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम बेलखरा गांव का है। यहां के निवासी साहब लाल, सुषमा पत्नी जगप्रसाद, सोनावती पत्नी झगरू व राधा पुत्री जगप्रसाद खेत गई थीं। बुधवार की शाम खेत से वापस आ रहे थे, तभी रास्ते मे अचानक किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन हमला किस जानवर ने किया। यह किसी को पता नही चल सका है। ग्रामीणों ने सभी जख्मी लोगों को स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पर पहुंचाया , जहां से इलाज के बाद उन्हेंघर भेज दिया गया। जंगली जानवर के हमले की खबर क्षेत्र में फैल गई है। जिससे आसपास के ग्रामीण खौफजदा हैं।