फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 71 मतदान कर्मियों ने निकायों में चुनी शहर की सरकार

Sun, 30 Apr 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जीआईसी में रविवार को 71 मतदानकर्मियों ने नौ निकायों में शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान किया। इस दौरान मताधिकार का प्रयोग करने के दौरान मतदान कर्मियों की खुशी देखते ही बनी। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायत क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल मतदान कर्मियों को भी मतदान करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे दिन रविवार को 800 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बुलाया गया। प्रशिक्षण के साथ ही मतदानकर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गई। डीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि 71 मतदान कर्मियों ने वोट डाले। शनिवार को 51 लोगों ने वोट डाला था। डीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण में 30 मतदान कर्मी गैरहाजिर रहे। इन सभी के लिए सोमवार को प्रशिक्षण में भाग लेने का अंतिम मौका है। अंतिम दिन भी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए तो इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें