भाषा विवि में 694 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्नातक व परास्नातक कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें सभी कोर्स के लिए 694 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रवक्ता डॉ. रुचिता चौधरी ने बताया कि विवि में सभी कोर्स के लिए दूसरी पाली में दोपहर तीन से चार बजे के बीच प्रवेश परीक्षा कराई गई। इसमें एमसीए, बीबीए, बीफार्मा, डीफार्मा, बीसीए, बीटेक व एमबीए के लिए आवेदन करने वाले छात्रों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का आयोजन डॉ. आजम अंसारी व डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।