फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती : तीन जनवरी को जारी होगी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची

Sat, 01 Jan 2022 12:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले 30 दिसंबर को सूची जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन परिषद के स्तर पर सूची तैयार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
काउंसिलिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद में 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति के कारण नियुक्ति से वंचित रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची अब तीन जनवरी को जारी की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले 30 दिसंबर को सूची जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन परिषद के स्तर पर सूची तैयार नहीं हो सकी है। परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि तीन जनवरी को चयन सूची जारी की जाएगी। चार और पांच जनवरी को जिला स्तर पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। छह जनवरी को अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें