फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GIC में 6,675 सहायक शिक्षकों की होगी भर्ती

Sat, 13 Sep 2014 01:20 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने राजकीय इंटर कॉलेजों में खाली चल रहे 6675 सहायक अध्यापकों की भर्ती करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसमें महिलाओं के 2681 व पुरुष शिक्षकों के 3994 पद हैं। यह नियुक्तियां मंडलवार की जाएंगी। 29 सितंबर को भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रखी गई है। 15 दिसंबर से काउंसलिंग शुरू की जाएगी। 23 दिसंबर तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दे दी जाएंगी।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने सहायक अध्यापकों की भर्ती की समय सारणी शुक्रवार को जारी कर दी है।

जीआईसी में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए शैक्षिक अर्हता स्नातक व बीएड है। इसमें 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

18 मंडलों में भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इनकी भर्तियां संयुक्त निदेशक माध्यमिक करेंगे। 21 सितंबर को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सभी संयुक्त निदेशकों को भर्ती संबंधी दिशा-निर्देश देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें