शिविर में 64 लोगों को मिला परामर्श और इलाज।
लखनऊ। विकासखंड चिनहट के सभागार में मंगलवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय बस्तौली की ओर से लगाए गए आयुष आपके द्वार शिविर में 64 लोगों को परामर्श और दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. निरुपमा कुशवाहा ने बदलते मौसम में सेहत के प्रति सजग रहने की सलाह दी। कहा कि खानपान में तरबूज, खरबूजा, खीरा और पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना जरूरी हो तो सिर और कान को सूती कपड़े से ढककर रखें। संयुक्त मजिस्ट्रेट श्वेता शर्मा, खंड विकास अधिकारी चिनहट पूजा पांडेय ने शिविर का निरीक्षण किया।