लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को डेंगू के 64 नए मरीज मिले। इनमें से कई अस्पतालों में भर्ती हैं। टीमों के जरिये दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
सीएमओ के प्रवक्ता योगेश ने बताया कि इंदिरानगर व आलमबाग के चंदरनगर में आठ-आठ और अलीगंज, सिल्वर जुबली इलाके में सात मरीज मिले हैं। टुडि़यागंज और सरोजनीनगर में पांच-पांच केस सामने आए हैं। एनके रोड, रेडक्रॉस और ऐशबाग में चार-चार मरीज मिले। चिनहट में तीन, गोसाईंगंज में दो और माल, काकोरी व गुडंबा में एक रोगी मिला है। मलेरिया व चिकनगुनिया का एक-एक मरीज मिला है। इस साल डेंगू के 1312, मलेरिया के 452 व चिकनगुनिया के 72 रोगी मिले हैं। आठ घरों में मच्छर पनपने की स्थिति मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।