फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो प्रधान व एक सदस्य पद के लिए 62.90 फीसदी वोटिंग

Fri, 03 Mar 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-जगतपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को जिले में प्रधान के दो और पंचायत सदस्य के एक पद के लिए हुए उपचुनाव में वोट डाले गए। जगतपुर व सतांव ब्लॉक में हुए उपचुनाव में 62.90 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


जगतपुर में 64.33 प्रतिशत व सतांव में 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ। एक-एक वोट पर प्रत्याशियों की नजर रही। सतांव ब्लॉक के किलौली में प्रधान व जरिया में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शांतिपूर्वक मतदान हुआ। दोनों ब्लॉक मुख्यालयों पर चार मार्च को मतगणना होगी।
जगतपुर के चिचौली गांव में मतदान के लिए आठ मतदेय स्थल बनाए गए थे। सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में जोश देखने को मिला। एक मतदान अभिकर्ता को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। बाद में मतदान अभिकर्ता को बाहर किया गया तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

एसडीएम ऊंचाहार आशीष कुमार मिश्र, तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता व एएसपी नवीन कुमार व सीओ डलमऊ राम किशोर सिंह ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। शाम पांच बजे तक 4219 वोटरों में 2714 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि उपचुनाव में 64.33 प्रतिशत मतदान हुआ। चार मार्च को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें