फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 62 जर्जर रेलवे आवास ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से सोमवार को हैदर कैनाल कॉलोनी में अभियान चलाकर 62 जर्जर रेलवे आवासों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई में दो पुराने पंप हाउस भी हटाए गए। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। कहा कि जर्जर संरचनाओं को हटाने से रेलवे आवास पर अनधिकृत कब्जे रोके जा सकेंगे। साथ ही आने वाली विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें