लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र क्षेत्र स्थित त्रिवेणीनगर के ब्रह्मनगर में रविवार शाम 5:15 बजे भूमिगत लाइन की केबल में फॉल्ट आ गया। इससे करीब 45 मिनट तक 600 घरों की बिजली गुल रही। जूनियर इंजीनियर के मुताबिक, फॉल्ट से जिन ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति ठप हुई थी, उसे दूसरे फीडर से शाम 6:05 बजे चालू कर दिया गया। फॉल्ट को सही करने का काम चल रहा है।