पीएनबी के वित्तीय समावेशन शिविर में पहुंचे 600 ग्राहक।
लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार को गांव नरायणपुर-हरौनी में लगे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान शिविर में करीब 600 ग्राहकों ने हिस्सा लिया। यह विशेष अभियान 21 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों और स्थानीय निकायों में शिविरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। सीईओ ने बताया कि शिविर में नागरिकों को आधार आधारित सीडिंग, केसीसी एवं पीएमएफबीवाई आवेदनों की सोर्सिंग, मौजूदा पीएमजेडीवाई खातों तथा अन्य बचत खातों के लिए री-केवाईसी आदि की सुविधा दी जा रही है।