लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग, अवध डिपो से 60 बसें प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी। इसके लिए 125 बसों को रिजर्व में रखा गया है। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। महाकुंभ में जाने वाली बसों की निगरानी विशेष रूप से विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने गत शनिवार निर्देश जारी कर परिवहन विभाग के अफसरों से कहा, राजधानी के सभी बस अड्डों पर पेयजल, अलाव, सफाई की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही चालक और परिचालक, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अधिकारियों को महाकुंभ के दौरान ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है। अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई होगी। प्रयागराज में यात्रियों को बस अड्डे पर ठहरने की भी व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।