फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत 6,193 नए पॉजिटिव

Fri, 04 Sep 2020 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रदेश में शुक्रवार को 6193 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी शामिल हैं। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,53,294 हो गई है। इनमें से 1,90,818 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 72 लोगों की मौत हो गई। इस तरह प्रदेश में कोरोना से कुल 3762 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 58,595 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अवध के जिलों में सर्वाधिक 924 संक्रमित लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा बाराबंकी 111, अयोध्या में 108, सीतापुर 104, गोंडा में 60, रायबरेली में 51, सुल्तानपुर में 47, अमेठी में 44, बलरामपुर में 39, बहराइच में 24, अंबेडकरनगर में 22 और श्रावस्ती में 13 मरीज मिले हैं।

यूपी में 75.37 फीसदी हुई मरीजों की ठीक होने दर
लखनऊ। यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की दर 75.37 प्रतिशत है। बीते सप्ताह के मामले में मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार हुआ है। प्रदेश में 25 अगस्त तक मरीजों का रिकवरी रेट 73.33 प्रतिशत था। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर तो बेहतर है ही मृत्यु दर भी राष्ट्रीय दर से काफी कम है। उत्तर प्रदेश में इस समय मृत्य दर 1.48 प्रतिशत है। इस समय प्रदेश में कुल संक्रमितों में 0 से 20 वर्ष के 14.12 प्रतिशत, 21 से 40 आयु वर्ग के 48.70 प्रतिशत, 41 से 60 आयु वर्ग के 28.50 प्रतिशत और 60 से अधिक के 8.68 प्रतिशत मरीज हैं। अभी तक सबसे अधिक 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के मरीज ही अधिक संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें