माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ में मंगलवार को वायरलेस आर्किटेक्चर और एंबेडेड सिस्टम पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के तकनीकी विशेषज्ञ प्रो. सतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में ये तकनीकें स्मार्ट डिवाइसेज, संचार प्रणाली और औद्योगिक स्वचालन की मजबूत आधारशिला हैं। गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. वीके. सिंह, पूर्व कुलपति, एमजीएस विश्वविद्यालय, बीकानेर ने बताया कि 5जी और उन्नत सेमीकंडक्टर तकनीक से इस क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार सिंह, चेयरमैन आईईआई लखनऊ सेंटर ने तकनीकी शिक्षा व शोध की भूमिका पर जोर दिया। प्रो. सुबोध वैरिया ने चिप डिजाइन और नवाचार की आवश्यकता बताई। अध्यक्षता इं. वीपी. सिंह ने की