फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन में 58 मिलीमीटर हुई बारिश

Sun, 02 Jul 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मई और जून का माह सूखा रहने के बाद दो दिन में सीजन की रिकॉर्ड बारिश हुई है। 30 जून को 31 मिलीमीटर और एक जुलाई को 27 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। दो दिन में 58 मिलीमीटर बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि शहर में जल निकासी की पहले से तैयारी न होने के कारण व्यवस्था की पोल खुल गई। गांवों में खेतों में धान की रोपाई का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

इस साल सीजन में मई और जून माह में बारिश न के बराकर हुई। अमूमन 20 जून तक अच्छी बारिश हो जाती है, लेकिन इस साल जून का माह भी सूखा रह गया। हालांकि माह के आखिरी दिन 30 जून को सीजन की अब तक की सबसे अधिक बारिश हुई है। 31 मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार को भी रात से ही बारिश शुरू हो गई। 27 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है, लेकिन शहरी क्षेत्र के मोहल्लों में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें