लखनऊ। यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में दोनों पालियों में सात विषयों की परीक्षा हुई। इनमें 577 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल में अरबी, पाली, फारसी की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन और इंटरमीडिएट एग्रोनामी प्रथम और द्वितीय की परीक्षा हुई। पहली पाली में 489 और दूसरी पाली में 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।