ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के कंदरावां में प्रधान पद के उपचुनाव में बुधवार को प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। कड़ी सुरक्षा में 57.52 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान राजेश सिंह की मौत के बाद चुनाव कराए गए। उपचुनाव में आकांक्षा सिंह, अमरेश सिंह उर्फ बादल सिंह, अरविंद सिंह उर्फ पवन सिह, रत्ना सिंह, आंचल सिंह, आदर्श सिंह, सोनम सिंह व जय सिंह ने दावेदारी की है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह रहा। चुनाव के दौरान बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन मतदाताओं ने बढ़-चढक़र मतदान किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट अंकित शुक्ला ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हो गया है। पांच मतदान केंद्रों के 16 बूथों पर 57.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। संवाद