लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 5702 विद्यार्थियों को रविवार को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने टैबलेट वितरण के लिए विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। सूची में कुल 5702 विद्यार्थियों के नाम दर्ज हैं। जारी सूची के अनुसार, बीए, बीए (एनईपी), बीबीए, बीसीए, बीवीए, एमबीए, एमपीएच, एमवीए और शास्त्री सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी टैबलेट प्राप्त करेंगे। वितरण की व्यवस्था के लिए 143 बसों को लगाया गया है। सूची में प्रत्येक विद्यार्थी का नाम, नामांकन संख्या, पाठ्यक्रम और बस संख्या दर्ज की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची में विद्यार्थियों को बस संख्या के अनुसार अलग-अलग समूहों में रखा गया है। इससे वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई और शैक्षणिक सामग्री तक पहुंच बनाने में सहूलियत होगी।