फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एफएसएसएआई शिविर में 57 लोगों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
एफएसएसएआई शिविर में 57 लोगों ने कराया पंजीकरण।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को नटखेड़ा रोड आलमबाग में निशुल्क एफएसएसएआई शिविर लगाया गया। व्यापारियों, बुजुर्ग-दिव्यांगजन, स्ट्रीट वेंडर आदि ने शिविर का लाभ उठाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार के नेतृत्व में लगे शिविर में 57 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें 40 पक्की दुकान वाले व्यापारी और 25 हाॅकर शामिल हैं। विभाग के आलोक वर्मा, सीताराम कुशवाहा, दीप प्रकाश, वीरेंद्र और सचिन ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया। शिविर नटखेड़ा रोड आलमबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा के सहयोग से लगाया गया था। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी कमल किशोर चौधरी, राजेश बत्रा, राजन सोनकर, उपकार सिंह, संतोष तिवारी, मनीष भंडारी, शिवराज भाटिया, सनी तलेजा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें