फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेंगू के 57 और मलेरिया के चार नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को डेंगू के 57 व मलेरिया के चार और मरीज मिले। अलीगंज व चंदरनगर में सबसे ज्यादा 8-8 डेंगू पीड़ित पाए गए। इंदिरानगर, एनके रोड इलाके में 7-7, रेडक्राॅस, टूड़ियागंज व सिल्वर जुबली क्षेत्र में 5-5 मरीज डेंगू के मिले। बीकेटी में 4, ऐशबाग में 3, सरोजनीनगर व गोसाईंगंज में 2-2 और चिनहट में डेंगू का एक मरीज पाया गया। वहीं इटौंजा, चंदरनगर, रेडक्रॉस और इंदिरानगर क्षेत्र में एक-एक मरीज मलेरिया के पाए गए। जनवरी से अब डेंगू के कुल 1369 और मलेरिया के 456 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें