लखनऊ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की करेंसी चेस्ट में अक्तूबर के महीने में 55 जाली नोट मिले हैं। सहायक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार दुबे ने शुक्रवार को महानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उनके मुताबिक आरबीआई में जांच के दौरान 50 रुपये के 10, 100 रुपये के 41 और 2000 रुपये के चार जाली नोट मिले। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।