फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 5.40 लाख राशन कार्डों की होगी जांच

Thu, 01 Aug 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राशन कार्ड बनवाकर गरीबों का हक डकार रहे अपात्रों के नाम सूची से बाहर होंगे। इसके लिए जल्द 5.40 लाख कार्डों की जांच शुरू होगी। अपात्र राशनकार्डधारकों को सात दिन में अपना कार्ड सरेंडर करने का आदेश दिया गया है। जांच के दौरान अपात्र मिलने पर राशन की वसूली भी की जा सकती है।
विज्ञापन


जिले में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के करीब 5.40 लाख राशन कार्ड जारी किए गए हैं। कार्डधारकों को हर माह फ्री राशन के साथ ही बाजरा भी दिया जा रहा है। इसमें तमाम ऐसे राशन कार्डधारक हैं, जो अपात्र होने के बाद भी राशन ले रहे हैं। ऐसे में तमाम पात्र लोग राशन से वंचित हैं। बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने अपात्र राशन कार्डधारकों को अपना कार्ड सात दिन के अंदर सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद टीमें गठित कर एक-एक राशन कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। अपात्र मिलने वाले लोगों के राशन कार्डों को निरस्त किया जाएगा। अपात्रों से राशन की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इन्हें राशन कार्ड सरेंडर करने का दिया मौका
जिले में आयकर दाताओं के साथ ही सीजन में तीन लाख से अधिक गेहूं या धान की बिक्री सरकारी क्रय केंद्रों पर करने वालों को राशन कार्ड सरेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा चार पहिया वाहन, एसी आदि जिसके घर में है, वह राशन कार्ड का समर्पण कर दें। राशन कार्डों से मृतकों के नाम कटवा दें, जिससे नए पात्रों को राशन का लाभ मिल सके।

जिले में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों का सत्यापन कराया जाएगा। इससे पहले अपात्रों को कार्ड सरेंडर करने का मौका दिया गया है। अपात्र लोग कार्ड का समर्पण कर दें, जिससे पात्रों को सरकार की योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

- विमल कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें